Advertisement
भोपाल। दो साल पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार जब सत्ता में आई थी, तो हमने कहा था कि यह सरकार प्रदेश को बचाने के लिए बनी है। इस सरकार ने न सिर्फ प्रदेश को उबारा, बल्कि कोरोना जैसे संकट का सफलतापूर्वक मुकाबला भी किया। बीते दो सालों में इस संवेदनशील सरकार ने चुनौतियों को अवसरों में बदला और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ काम करते हुए प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ा रही है। इस सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कही।
संगठन और सरकार ने मिलकर किया संकट का मुकाबला
शर्मा ने कहा कि सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार को कोरोना संकट का सामना करना पड़ा। इस सरकार ने लगातार धैर्य के साथ काम करते हुए संकट का मुकाबला किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक भूमिका का निर्वाह करते हुए पीड़ितों की सेवा शुरू कर दी। अपनी जान को जोखिम डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को दवाएं, भोजन उपलब्ध कराया। यही नहीं, बल्कि कोरोना टीकाकरण में भी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक महत्वपूर्ण काम किया। इस संकट के थम जाने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली इस सरकार ने बीते दो सालों में जिस तरह हर वर्ग के लिए काम किया है, उसके चलते अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भी इस सरकार के प्रति विश्वास जागा है।
तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के मुकाबले के साथ-साथ मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप तैयार किया। मुझे गर्व है कि आज आत्मनिर्भर भारत के कई मापदंडों में मध्यप्रदेश नं.-1 राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से कोरोना संकट के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार सुधार पर है और राज्य का जीएसडीपी लगातार बढ़ रहा है। महामारी के बावजूद मध्यप्रदेश 19.44 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करते हुए प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छ भारत अभियान में लगातार शिखर पर बना हुआ है और प्रदेश के कई अन्य शहरों की स्थिति में सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना में जरूरतमंदों के 2.66 लाख कार्ड बनाकर मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहा है। कोरोना संकट में हमारे संवेदनशील नेतृत्व ने किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्थाएं की और मध्यप्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नं.-1 पर है। यही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला भी मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |