Advertisement
श्योपुर, 25 नवंबर 2026
कूनो राष्ट्रीय उद्यान के पास रानीपुरा में कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। यहां ऑल-सीजन स्विस टेंट में लग्जरी ग्लेम्पिंग की सुविधा है। रिट्रीट में साहसिक खेल, जंगल सफारी, ग्राम भ्रमण, लोक संगीत, कला-शिल्प कार्यशाला और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद मिलेगा। तीन दिन-दो रात के पैकेज में सफारी, पक्षी अवलोकन, स्टारगेजिंग, देव खो भ्रमण और योग सत्र शामिल हैं। इससे स्थानीय युवाओं, कलाकारों और छोटे व्यवसायियों को रोजगार मिलेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |