Advertisement
भोपाल, 25 नवंबर 2026
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना जनजातीय परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। इसका मकसद आजीविका देकर जीवन स्तर बेहतर बनाना है। लोकभवन में पशुपालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने योजना की सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। मैदानी अमले को सक्रिय रखने और पशुपालकों से फीडबैक लेने को कहा।
राज्यपाल ने कहा कि हितग्राहियों को पालन-पोषण, पशु स्वास्थ्य और दूध बिक्री का प्रशिक्षण दिया जाए। उनसे सतत संवाद रखा जाए और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो।
उन्होंने जनजातीय पशुपालकों को अन्य जिलों-राज्यों का भ्रमण कराने, उन्नत पशुपालकों के अनुभव बताने और मिल्क रूट व दुग्ध संघों को मजबूत करने को कहा। सहकारिता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
सचिव डॉ. सुदामा खाड़े ने 2024-25 और 2025-26 की प्रगति, बीमा प्रकरण, पशुओं की स्वास्थ्य मॉनिटरिंग और पीएम जन-मन योजना की जानकारी दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |