Advertisement
भोपाल, 25 नवंबर 2026
4 दिसंबर को क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर प्रदेश के सभी छात्रावासों में विशेष संवाद कार्यक्रम होंगे। विद्यार्थी जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टंट्या मामा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्हें 4 दिसंबर 1889 को जबलपुर में फांसी दी गई थी।
खरगौन में उनके नाम पर क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से जनजातीय युवाओं को रोजगार और स्वावलंबन के अवसर मिल रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |