Video

Advertisement


समन्वय से ही सफल होंगी जन मन और धरती आबा योजनाएं : राज्यपाल
rajypal

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीएम जन मन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की सफलता के लिए अंतर्विभागीय समन्वय जरूरी है। अकेले एक विभाग के प्रयास से काम नहीं चलेगा। लोकभवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता की निगरानी पंचायत से लेकर तहसील और जनपद स्तर तक सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

राज्यपाल ने प्रवासी श्रमिक परिवारों के बच्चों के पोषण के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने को कहा। उनके लिए छात्रावास जैसी पहल पर विचार करने का सुझाव दिया।

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित चलें, उन तक बारहमासी पहुंच हो और भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो। इसके लिए ग्रामीण विकास और महिला बाल विकास विभाग संयुक्त निरीक्षण करें।

 

लाडली बहन, आहार और अनुदान जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश भी दिए गए।

 

मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि झाबुआ में आयुष तेल से बच्चों की मालिश के अच्छे परिणाम मिले हैं। श्रीअन्न को पोषण आहार में शामिल करने पर भी चर्चा हुई।

Kolar News 25 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.