Video

Advertisement


श्रीअन्न का निर्यात 5.50 अरब रुपये के पार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल।  मध्यप्रदेश से पिछले तीन साल में कोदो, कुटकी और समां का 5 अरब 50 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। यूएई, अमेरिका और यूरोप में श्रीअन्न की मांग बढ़ रही है।  2024-25 : 1.83 अरब रुपये - कुटकी 49.30 करोड़, कोदो 1.26 अरब, समां 7.48 करोड़

- 2025-26 : 2.24 अरब रुपये - कुटकी 94.54 करोड़, कोदो 1.19 अरब, समां 10.1 करोड़

- 2026 में अब तक : 1.42 अरब रुपये - कुटकी 55.54 करोड़, कोदो 78.86 करोड़, समां 8.14 करोड़

 

*किसानों को बढ़ा दाम*

 

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में 16 जिलों में पहली बार खरीदी हो रही है। 15,000 से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, 21,000 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है।

 

कुटकी का रेट 3500 से बढ़कर 3600 रुपये प्रति क्विंटल और कोदो का रेट 2500 से बढ़कर 2600 रुपये प्रति क्विंटल हुआ है। इसके ऊपर 1000 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी मिल रही है। इस बार 32,500 मीट्रिक टन खरीदी की तैयारी है, पिछले साल 3,000 मीट्रिक टन खरीदी हुई थी।

 

*जीआई टैग वाली कुटकी*

 

सिताही कुटकी और नागदमन कुटकी को जीआई टैग मिला है। सिताही कुटकी 60 दिन की किस्म है, जो सूखा और बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। डिंडोरी में 10,395 हेक्टेयर में इसकी खेती हो रही है, 10-11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिल रहा है।

 

*पोषण में भी काम आ रहा श्रीअन्न*

 

श्योपुर में मिलेट व्यंजनों से 2,000 बच्चों का पोषण स्तर सुधरा है। डिंडोरी के समनापुर में 32 गांवों की 1,250 महिला किसान कोदो-कुटकी उगा रही हैं।

Kolar News 25 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.