Advertisement
भोपाल। प्रदेश के 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के बाद 22 कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। एमपीआरडीसी के एमडी भरत यादव ने निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की। 20 नवंबर को विदिशा, छिंदवाड़ा, मुरैना, बुरहानपुर, मैहर, मंदसौर और दमोह में जांच हुई। इसमें पीडब्ल्यूडी के 21, पीआईयू के 5, एमपीआरडीसी के 6, भवन विकास निगम के 2 और एनएच का 1 कार्य शामिल था।
मुरैना के खेड़ा मेवदा-मीरापुर मार्ग और बुरहानपुर के बोहरदा-मोहनासंगम मार्ग का काम संतोषजनक नहीं मिला। संबंधित अभियंताओं को नोटिस और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।
बुरहानपुर के 3 अन्य मार्गों और दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया मार्ग के ठेकेदारों पर भी ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई होगी। दमोह में कंसल्टेंट पर भी कार्रवाई होगी।
वहीं विदिशा के झारखेड़ा-बेरसिया-ढोलखेड़ी मार्ग का काम गुणवत्तापूर्ण पाया गया, इसके लिए कार्यपालन यंत्री दीपक असाटी की सराहना की गई।
लोकपथ ऐप की शिकायतें 4 दिन में निपटाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर समय पर सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |