Advertisement
नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और अत्यंत गरीबी दर 27.1% से घटकर 2.6% रह गई है। इस उपलब्धि में कृषि, आईसीएआर, भूमि संसाधन और ग्रामीण विकास के योगदान पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संयुक्त कार्यशाला हुई। अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। शिवराज सिंह ने कहा कि आपने केवल योजनाएं नहीं बनाई, देश बनाया है। आप इस विकास यात्रा के असली सारथी हैं। उन्होंने कहा कि अब संकल्प है कि जो लोग ऊपर आए हैं, वे वापस नीचे न जाएं और जो 2.6% लोग शेष हैं, उन्हें भी ऊपर उठाया जाए।
उन्होंने बताया कि कृषि विकास दर 4.45% के ऐतिहासिक स्तर पर है। हरित क्रांति में यह 3-3.5% थी। पीएम-किसान में 4.66 लाख करोड़ से अधिक की सहायता दी गई। आईसीएआर शोध में हर 1 रुपये पर 13.85 रुपये का लाभ मिला।
ग्रामीण विकास में 3.76 करोड़ लखपति दीदियां बनीं, 3.99 करोड़ पक्के घर बने, 7.99 लाख किमी ग्रामीण सड़कें बनीं। जी राम जी में अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी है। जलग्रहण विकास से 61.15 लाख किसानों को लाभ मिला और उनकी आय में 70% तक बढ़ोतरी हुई।
मंत्री ने अधिकारियों से बजट और योजनाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगे और कहा कि अब एफटीए के जरिए भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में छाना है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |