Video

Advertisement


फीडर सेंटर के कोचों को मिला बेसिक हॉकी का प्रशिक्षण
हॉकी

भोपाल, । हॉकी की प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से निखारने के लिए हॉकी इंडिया के एजुकेटर एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रमकांत ने फीडर सेंटर के कोचों को दो दिवसीय बेसिक हॉकी प्रशिक्षण दिया। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि कोचों को बच्चों की प्रारंभिक ट्रेनिंग की आधुनिक और व्यवस्थित तकनीकों से परिचित कराया गया। उद्देश्य है कि बच्चों को शुरुआत से ही सही तकनीक और बेसिक स्किल्स सिखाई जाएं।

 

मंत्री ने कहा कि फीडर सेंटरों में बड़ी संख्या में छोटे बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है। कोचों की दक्षता बेहतर होगी तो बच्चों को सही दिशा मिलेगी और वे भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगे।

 

उन्होंने बताया कि भोपाल में हो रही महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप को प्रदेश खेल विकास के अवसर के रूप में देख रहा है। इस आयोजन से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उच्च स्तरीय तकनीक और आयोजन का अनुभव मिलेगा।

एक बैच का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

Kolar News 24 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.