Video

Advertisement


धनोरा में 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र और कोंडानार प्रीमियम राइस का शुभारंभ
मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 23 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में 132.69 करोड़ रुपये के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उन्होंने 2.50 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इससे 56 गांवों के करीब 56 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अब इलाज के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आपातकालीन मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का भी शुभारंभ किया। इसके तहत बेचा, किलम, कड़ेनार और मंदोड़ा के 730 किसानों के परंपरागत धान को संगठित बाजार मिलेगा। बिना रासायनिक खाद के उगाए धान की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और विपणन होगा, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेगा।

 

इस काम की जिम्मेदारी बिहान की उड़ान प्रोड्यूसर महिला कृषक कंपनी को दी गई है। स्वसहायता समूह की दीदियां संग्रहण से लेकर विपणन तक की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे उन्हें स्वरोजगार मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने 84 गांवों के आराध्य पेन खण्डा मुदिया के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आदिवासी समाज ने पारंपरिक साफा बांधकर उनका स्वागत किया।

Kolar News 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.