Video

Advertisement


एक सप्ताह में डायल-112 ने बचाई कई जिंदगियां, 9 बिछड़े मिले अपनों से, 36 घायल पहुंचे अस्पताल
police

भोपाल, 22 नवंबर 2026

मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा संकट में लोगों का सहारा बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डायल-112 के जवानों ने घर से बिछड़े 9 बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया। सड़क और रेल हादसों में घायल 36 लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आगजनी और विवाद की घटनाओं में भी तत्परता से मदद की।

 

दमोह के हटा में 3 साल, ग्वालियर के कम्पू में 5 साल, बैतूल के मुलताई में 12 साल, टीकमगढ़ कोतवाली में 8 साल, सागर के मोतीनगर में 6 साल और भोपाल के गांधीनगर में 2 साल के मासूम को रास्ता भटकने के बाद खोजकर परिजनों को सौंपा गया। मुरैना के बामौर में डांट से नाराज होकर घर से निकले 11 साल के बालक और सागर के मकरोनिया में दोस्त से बिछड़े 13 साल के बालक को भी सुरक्षित घर पहुंचाया गया। रायसेन के सांची में रास्ता भटकी 70 साल की बुजुर्ग महिला को भी परिजनों से मिलाया गया।

 

हादसों में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी डायल-112 ने अहम भूमिका निभाई। धार के अमझेरा में पिकअप की टक्कर से घायल तीन राहगीर और सादलपुर में कार हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। उमरिया में तीन, नरसिंहपुर के सुरगी में दो, गुना के जामनेर में दो, छिंदवाड़ा के अमरेठ में दो, मुरैना के टेंटरा में दो, सागर के खुरई में एक बुजुर्ग, रहली में चार, बहेरिया में सफारी हादसे में चार, मोतीनगर में दो किशोर और नीमच के रामपुरा में बेहोश मिले 70 साल के बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

खंडवा कोतवाली में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की चपेट में आए एक व्यक्ति, मुरैना स्टेशन रोड पर पटरी पर ट्रेन की चपेट में आए एक व्यक्ति और सिंगरौली के बैढ़न में ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

 

सिवनी के लखनादौन के गांव गोसाई खमरिया में आगजनी में झुलसे 60 साल के व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

 

डायल-112 सेवा प्रदेशभर में आपात स्थिति में लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय है।

Kolar News 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.