Video

Advertisement


30 नवंबर को होगा ‘यूथ एंड धर्म-2026’, मंत्री परमार ने किया पोस्टर विमोचन
मंत्री परमार

भोपाल,। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुधवार को भोपाल स्थित निवास कार्यालय में ‘यूथ एंड धर्म-2026’ के द्वितीय संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया। प्रज्ञा प्रवाह, मध्यभारत प्रांत द्वारा प्राक् लोकमंथन के तहत यह आयोजन 30 नवंबर को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान-विज्ञान भवन में होगा। इसकी केंद्रीय थीम ‘वंदे मातरम् एवं युवा विमर्श’ है। आयोजन में युवाओं में राष्ट्रबोध, सांस्कृतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता के विकास पर मंथन होगा। युवाओं को भारतीय चिंतन, सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्र के प्रति दायित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर संवाद का अवसर मिलेगा।

 

मुख्य वक्ता के रूप में राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, लेखक एवं विचारक पंकज सक्सेना तथा लेखिका एवं वक्ता अमी घनात्रा युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवा, विद्यार्थी और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

 

इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के युवा आयाम प्रमुख अभिषेक शर्मा ने मंत्री परमार को आयोजन में आमंत्रित किया। व्यवस्था एवं संपर्क प्रमुख गौरीशंकर यादव सहित युवा आयाम टोली के सदस्य उपस्थित थे।

Kolar News 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.