Advertisement
नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर वार्ता का छठा दौर 11 से 20 नवंबर तक नई दिल्ली में चला। भारत की ओर से मुख्य वार्ताकार डॉ. बृज मोहन मिश्र और कनाडा की ओर से मैरी-कैथरीन स्पियर्स ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
वार्ता में वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, रूल्स ऑफ ओरिजिन, व्यापार उपचार, बौद्धिक संपदा और निवेश प्रोत्साहन जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
*दोनों मंत्रियों की बैठक*
11 नवंबर को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बैठक की। दोनों ने संतुलित और परस्पर लाभकारी सीईपीए पर जोर दिया, जो बाजार पहुंच बढ़ाए, दोनों अर्थव्यवस्थाओं की पूरक ताकत का लाभ उठाए और व्यापार-निवेश के नए अवसर खोले।
दोनों मंत्रियों ने प्रगति की समीक्षा की और टीमों को वार्ता को सार्थक ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
*सचिव स्तर पर समीक्षा*
समापन से पहले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कनाडा के उप-मंत्री ग्लेन पुरवेस से मुलाकात की। इसमें छठे दौर की प्रगति और समग्र स्थिति की समीक्षा हुई।
दोनों पक्षों ने महत्वाकांक्षी, संतुलित और व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे किसानों, उद्योगों, व्यवसायों और एमएसएमई को ठोस लाभ मिलेगा।
प्रस्तावित सीईपीए से व्यापार-निवेश के नए अवसर खुलेंगे, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत होंगी और भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी और गहरी होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |