Video

Advertisement


जामनगर में आयुर्वेद शिक्षकों के लिए तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न
आयुष

 

जामनगर। इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (आईटीआरए), जामनगर ने 16 से 21 नवंबर तक तीन छह दिवसीय राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रमों का एक साथ आयोजन किया। इसमें 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद संकाय सदस्यों ने भाग लिया। 45 से अधिक विशेषज्ञों ने रिसोर्स पर्सन के रूप में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रमों का आयोजन आईटीआरए निदेशक प्रो. (डॉ.) तनुजा नेसारी के नेतृत्व में हुआ। उद्देश्य था - शिक्षकों के विषय ज्ञान, नैदानिक दक्षता, क्लिनिकल कौशल और शिक्षण क्षमता को मजबूत करना, और शास्त्रीय आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा ज्ञान से जोड़ना।

 

उद्घाटन सत्र में प्रो. नेसारी ने सतत व्यावसायिक विकास और आयुर्वेद की शास्त्रीय नींव के साथ समकालीन चिकित्सा ज्ञान को जोड़ने पर जोर दिया। सीएमई अध्यक्ष प्रो. शिल्पा डोंगा, प्रो. दर्शना पंड्या और डॉ. स्वाति खंडाले ने रोगी-केंद्रित सेवा, सटीक निदान, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के महत्व को रेखांकित किया।

 

*तीन विभागों में हुए अलग-अलग सत्र*

 

*1. क्रिया शरीर विभाग :* मानव शरीर क्रिया विज्ञान की समझ को शास्त्रीय आयुर्वेद और आधुनिक फिजियोलॉजी के समन्वय से मजबूत करने पर फोकस रहा।

 

*2. रोगनिदान एवं विकृति विज्ञान - ‘माधव मीमांसा-2026’ :* नाड़ी परीक्षा, क्लिनिकल निदान, लैब जांच, ईसीजी, सीटी और एमआरआई जैसे विषयों पर सत्र हुए। शास्त्रीय निदान सिद्धांतों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर चर्चा हुई।

 

*3. प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग :* गर्भिणी परिचर्या, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, बांझपन, एआरटी, बार-बार गर्भपात, प्रसूति आपात स्थिति, प्रसवोत्तर देखभाल, गर्भनिरोध, स्तन रोग और स्त्री रोग विकारों पर चर्चा हुई। एपिसियोटॉमी, टांके लगाने की तकनीक, कॉल्पोस्कोपी, पैप स्मीयर, कल्चर तकनीक और प्रसवपूर्व अल्ट्रासोनोग्राफी का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। स्त्री रोग और वंध्यत्व में पंचकर्म की भूमिका पर भी मंथन हुआ।

 

तीनों कार्यक्रमों ने आयुर्वेद शिक्षकों के लिए व्यावसायिक विकास, अनुभवों के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण का राष्ट्रीय मंच प्रदान किया।

Kolar News 21 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.