Video

Advertisement


किसानों को धान बेचने में न हो कोई परेशानी : संभागायुक्त डोमन सिंह
धान

कोंडागांव। बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने शुक्रवार को कोंडागांव जिले के धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में चल रही धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने धान की गुणवत्ता, नमी और वजन की जांच की। धान बेचने आए किसानों से संवाद कर खरीदी व्यवस्था और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार हो। केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो। खराब मौसम को देखते हुए उपार्जित धान को तारपोलिन से ढंकने और रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए।

 

संभागायुक्त ने किसानों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। साथ ही उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और योजना के लाभों के बारे में बताया।

Kolar News 21 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.