Video

Advertisement


अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

अयोध्या। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान अयोध्या में भगवान राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा रामदेव भी उनके साथ उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठापित प्रतिमा के समक्ष नमन किया और राम दरबार में पूजा अर्चना की।

 

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि और मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस पावन धाम में पहुंचकर ऐसा प्रतीत हुआ कि पूर्व जन्मों के पुण्य के कारण भगवान के दर्शन प्राप्त होते हैं। सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में भगवान राम मुस्करा रहे हैं।

 

उन्होंने नागरिकों को देवउत्थान एकादशी की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अनेक श्रद्धालुओं से भी भेंट की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अयोध्या पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया।

Kolar News 21 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.