Video

Advertisement


शाहपुरा में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार
police

 

भोपाल। थाना शाहपुरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 चार पहिया वाहन, 20 मोबाइल फोन और 94,690 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 92,94,690 रुपये आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देशों के पालन में थाना स्तर पर जुआ और सट्टा के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज कर्णिक श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने सूचनाएं एकत्र करना शुरू किया।

 

दिनांक 15-16 नवंबर 2026 की रात करीब 12:25 बजे सूचना मिली कि गौरव ग्रीन गार्डन के सामने इंडेक्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और फ्लैट के नीचे कुछ संदिग्ध वाहन खड़े हैं। सूचना के आधार पर सर्च वारंट प्राप्त कर गठित टीम इंडेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-02 पहुंची। दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा गया तो कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे थे।

 

मौके से 52 ताश के पत्ते, 94,690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल और करीब 80 लाख रुपये कीमत के 8 चार पहिया वाहन जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत अपराध क्रमांक 690/26 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस भी दिया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ सिंह, अरुण कुमार, बादल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, अमन सिंह, मोहन सिंह राजपूत, तुषार तोमर, समीर तोमर, विनय रन्धवे, अंकुश गर्ग, विजय शर्मा, भरत चौहान, विशाल पाठक, वैभव सिंह राजपूत और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं।

Kolar News 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.