Video

Advertisement


दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा चंदेरी पहुंची
digvijay singh

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को अशोकनगर जिले में आगे बढ़ी। यात्रा के 24वें दिन की पदयात्रा जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी में रात्रि विश्राम के बाद ग्राम कुरवासा से प्रारंभ हुई। यात्रा शुरू करने से पहले दिग्विजय सिंह ने ग्राम कुरवासा स्थित आश्रम में श्री पंचमुखी गणेश के दर्शन किए और सिद्ध संत मोनी महाराज से भेंट की। सुबह 9 बजे पदयात्रा थूबोनजी से आगे बढ़ी और कुरवासा, हलनापुर, तगाड़ी और नीकदीप रिसोर्ट होते हुए फतेहाबाद पहुंची। वहां से सदर बाजार होते हुए यात्रा चंदेरी के नए बस स्टैंड पहुंची, जहां मंगलवार की पदयात्रा का समापन हुआ।

 

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। चंदेरी में पदयात्रियों के रात्रि भोजन और ठहरने की व्यवस्था होटल विजयश्री पैलेस में की गई है।

 

इससे पहले सोमवार को यात्रा के 23वें दिन पदयात्री जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंचे थे। थूबोनजी जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र है, जहां 26 जैन मंदिरों का विशाल परिसर है। यह स्थान अपनी प्राचीन प्रतिमाओं और भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा के लिए जाना जाता है।

 

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश दिया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों को सामने लाना, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना तथा चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है।

 

यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी।

Kolar News 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.