Video

Advertisement


पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद
up mukhyamantri sav

 

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को बिलासपुर में पीएम स्वनिधि महोत्सव का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स पर जाकर उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, बिक्री और आमदनी के बारे में जानकारी ली और कारोबार बढ़ाने के उनके प्रयासों का उत्साहवर्धन किया।

 

स्टॉल्स के भ्रमण के दौरान साव ने अन्य अतिथियों के साथ कुल्हड़ में चाय, गुपचुप और फरा का स्वाद भी लिया।

 

महोत्सव में आयोजित ‘कुल्हड़ पर चौपाल’ में उप मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना की महिला लाभार्थियों के साथ मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीते हुए संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके व्यवसाय, अनुभवों और योजना से मिले लाभों के बारे में जानकारी ली।

 

इस दौरान कुल्हड़ के उपयोग के माध्यम से स्थानीय परंपरा को प्रोत्साहित करने और प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संदेश भी दिया गया।

Kolar News 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.