Advertisement
भोपाल।संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को भोपाल में कांग्रेस विशाल संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इस मार्च के साथ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ और ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस मार्च में प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
अभियान के तहत 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर हर बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। मंडलम अध्यक्षों, बीएलए, बूथ समिति सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
22 से 30 नवंबर तक बूथ स्तर पर हटाए गए मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक ग्राम स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ लगाई जाएंगी, जिनमें नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
नायक ने सभी जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक व मंडलम अध्यक्षों तथा मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारियों से अभियान को गंभीरता से लेकर हर बूथ तक पहुंचाने की अपील की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |