Video

Advertisement


कम उपज से परेशान बस्तर के किसानों के चेहरे खिले, सरकार ने बोनस की शर्त आसान की
kisan

रायपुर।* बस्तर संभाग के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर सरकार का नया निर्णय बड़ी राहत बनकर सामने आया है। अब कम पैदावार होने पर भी किसान को प्रति एकड़ पूरा बोनस मिलेगा, जिससे उन पर 21 क्विंटल धान बेचने का दबाव खत्म हो गया है।

नई व्यवस्था के तहत किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल पर धान बेचेगा और 659 रुपये प्रति क्विंटल के अंतर के हिसाब से उसे कुल 13,839 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि बैंक खाते में मिलेगी। यह राशि तब भी पूरी मिलेगी, जब किसान की उपज 14 या 15 क्विंटल ही हो।

 

पहले किसानों को तय सीमा पूरी करने के लिए कई टोकन कटवाने पड़ते थे। इससे खरीदी केंद्रों पर भीड़ और बिचौलियों की दखल बढ़ती थी। अब किसान अपनी पारिवारिक जरूरत के लिए धान बचा सकेंगे और केंद्रों पर खरीदी भी आसानी से होगी।

 

इस फैसले पर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि बाढ़ और आपदा से नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए यह कदम संजीवनी जैसा है। जगदलपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद सुरेश गुप्ता ने कहा कि इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह कम होगी और प्रशासनिक व्यवस्था भी सुधरेगी।

 

किसानों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है। टलनार के किसान सतीश बाजपेयी की फसल नदियों के उफान में नष्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह सहायता मुश्किल समय में फिर से खेती शुरू करने का सहारा देगी। कुरंदी के नरेंद्र पांडे ने इसे कम उपज वाले इलाकों के लिए सुशासन का उदाहरण बताया, जबकि संतोष बघेल ने बस्तर के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Kolar News 14 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.