Video

Advertisement


लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह, मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका को दी बधाई
मुख्यमंत्री साय

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और नई उम्मीदों का संदेश देती है। यह पर्व समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकपरंपराएं, तीज-त्योहार और सांस्कृतिक विरासत छत्तीसगढ़ की असली पहचान हैं। ये परंपराएं समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

Kolar News 14 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.