Video

Advertisement


भीमनगर बस्ती में बच्चों के साथ जीतू पटवारी ने मनाई दीपावली, खुशियां बांटने का दिया संदेश
jeetu patwari

 

भोपाल, 12 नवंबर 2026: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा द्वारा भीमनगर बस्ती में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी पटेल भी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने बस्ती के बच्चों के साथ समय बिताया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर खुशियां बांटी जाएं।

 

उन्होंने कहा कि प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द से त्योहारों का महत्व और बढ़ता है। भीमनगर बस्ती में हुआ यह आयोजन आपसी अपनत्व, सामाजिक एकजुटता और खुशियां साझा करने का संदेश लेकर आया।

Kolar News 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.