Video

Advertisement


स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सम्मान पाकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
up mukhyamantri

 

रायपुर, 12 नवंबर 2026: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के साथ रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के जनप्रतिनिधियों का रायपुर विमानतल पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत के लिए तीनों निकायों से बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां और अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे थे।

 

रायपुर महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी और बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वन्दना जेंड्रे का भी पारंपरिक लोक नृत्य और गाजे-बाजे के साथ अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने पुरस्कार विजेता प्रतिनिधिमंडल पर फूल बरसाए और नारेबाजी कर उत्साह जताया।

 

वापसी पर अरुण साव ने कहा कि लगातार दूसरे साल छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में हो रहे निरंतर सुधार, प्रतिबद्धता और प्रभावी प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इसका श्रेय सफाई मित्रों की मेहनत, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और आम नागरिकों की भागीदारी को दिया।

 

उन्होंने विशेष रूप से 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियों के योगदान की सराहना की, जो घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ चुनिंदा शहरों को पुरस्कार दिलाना नहीं, बल्कि हर नगरीय निकाय को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और सुविधापूर्ण बनाना है। रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा की सफलता से दूसरे शहर भी प्रेरित होंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तीनों शहरों ने अपनी पहचान बनाए रखी है। पिछली बार बिल्हा अपनी श्रेणी में देश में पहले स्थान पर था, बिलासपुर ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में दूसरा स्थान हासिल किया था और इस बार सबसे स्वच्छ रीवर फ्रंट वाले शहरों में दूसरा स्थान पाया है। वहीं रायपुर, जिसे पिछले सर्वेक्षण में ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ का पुरस्कार मिला था, इस बार राज्य के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित हुआ है।

Kolar News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.