Video

Advertisement


खरीफ 2026 के लिए कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी, किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता
krishi

रायपुर, 12 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत खरीफ वर्ष 2026 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती की लागत में राहत देना और उनकी आय बढ़ाना है। मार्कफेड के प्राधिकारी अधिकारी शशिकांत द्विवेदी के अनुसार, राज्य के धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी।

 

यह सहायता खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और लैम्प्स के माध्यम से उपार्जित धान तथा राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के एवज में बोए गए रकबे के आधार पर मिलेगी। राशि की गणना धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के अंतर पर की गई है।

 

यदि किसान अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचता है, तो भी सत्यापित रकबे के आधार पर उसे पूरी सहायता राशि मिलेगी। ग्रीष्मकालीन धान फसल इस योजना में शामिल नहीं होगी।

 

लाभ के लिए किसान का एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य है। बोए गए रकबे का सत्यापन डिजिटल क्रॉप सर्वे से होगा, और डेटा न होने पर कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी से सत्यापन किया जा सकेगा। भुगतान आधार-लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से होगा। योजना के क्रियान्वयन और पारदर्शी वितरण की जिम्मेदारी मार्कफेड को दी गई है।

Kolar News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.