Advertisement
रायपुर, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिले को 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से तैयार 24 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, आदिवासी विकास, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक धरमलाल कौशिक और पुन्नूलाल मोहले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |