Video

Advertisement


भोपाल विकास योजना-2047 : भोजताल BIZ-2 में संशोधन और 4 साल से लंबित फसल बीमा राशि की मांग, भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन
किसान संघ

भोपाल, 31 अक्टूबर 2026। तहसील हुजूर के किसानों ने भोजताल क्षेत्र में संशोधन और लंबित फसल बीमा राशि की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान संघ, तहसील हुजूर ने मुख्यमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपे हैं।

पहला ज्ञापन भोपाल विकास योजना-2047 के प्रस्तावित भोजताल प्रभाव क्षेत्र-2 (BIZ-2) में संशोधन को लेकर है। संघ के तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा ने कहा कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर कृषि भूमि और किसानों के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

संघ ने मांग की है कि BIZ-2 की ग्रामवार और खसरा-वार पुनः समीक्षा कर जिन क्षेत्रों में वास्तविक रूप से जलग्रहण या संरक्षण की जरूरत नहीं है, उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर किया जाए। भोपाल-सीहोर मार्ग के उत्तरी क्षेत्र में बैरागढ़ कला, भैंसाखेड़ी, भौरी, बकानिया, जमोनिया, कोलूखेड़ी, सालम बरखेड़ा, खजूरी, फंदा सहित अन्य गांवों की वर्तमान बसाहट और विकास को देखते हुए भूमि उपयोग में संशोधन किया जाए। पूर्व में सक्षम प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों और विकास कार्यों को संरक्षण देने और सभी भूमि स्वामियों के लिए समान नीति लागू करने की भी मांग की गई है।

दूसरा ज्ञापन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित राशि को लेकर है। संगठन का कहना है कि हुजूर तहसील में 2023-24 से 2026-27 तक अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश और सूखे से किसानों को भारी नुकसान हुआ, फिर भी कई पात्र किसानों को बीमा राशि नहीं मिली है। ज्ञापन में फसल कटाई प्रयोग (CCE), बीमा पोर्टल पर नाम, खसरा, रकबा संबंधी त्रुटियों और सर्वे व बीमा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई है। जगदीशपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सिंगल क्लिक से बीमा राशि वितरण का हवाला देते हुए हुजूर तहसील के पात्र किसानों को भी लंबित राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई है।

Kolar News 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.