Video

Advertisement


फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र से टेंडर हासिल करने पर EOW में FIR
eow

सागर। फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र बनाकर टेंडर लेने के मामले में EOW इकाई सागर ने दमोह के ठेकेदार और उसकी फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी हैं - (1) ठेकेदार लखन लाल कुर्मी उर्फ लखन प्रसाद कुर्मी पिता भगवान दास कुर्मी, निवासी ग्राम सीतानगर, जिला दमोह और (2) फर्म जय माँ अम्बे कंस्ट्रक्शन, सीतानगर दमोह।

EOW के मुताबिक जिला दमोह निवासी रोहित बरोलिया ने शिकायत की थी कि आरोपी ने कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड छतरपुर के नाम से हैंडपंप की गिरी-फंसी पाइप लाइन निकालने का फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार किया।

जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोपी ने इसी कूटरचित प्रमाण-पत्र का उपयोग कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड निवाड़ी के दो टेंडर प्राप्त कर शासन से धोखाधड़ी की।

इस पर EOW ने आरोपी और फर्म के विरुद्ध BNS की धारा 318(2), 336(2), 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Kolar News 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.