Video

Advertisement


राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत, आज कालीपीठ की ओर बढ़ेगी पदयात्रा
digvijay Singh

राजगढ़, 31 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का शुक्रवार रात राजगढ़ नगर प्रवेश पर सनातन धर्मावलंबियों और स्थानीय नागरिकों ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के उत्साह से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। सत्य, धर्म, सद्भाव और सनातन संस्कृति के स्वाभिमान की रक्षा तथा धार्मिक स्थलों पर चंदे और चढ़ावे के उपयोग में पारदर्शिता के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से यह पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या की ओर अग्रसर है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिग्विजय सिंह राजगढ़ स्थित मां जालपा देवी मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद राजगढ़ से पदयात्रा शुरू होगी।

 

पदयात्रा नेवज नदी होते हुए श्री राम देवरा जी मंदिर परिसर, तंवर समाज पहुंचेगी, जहां दोपहर 1 बजे भोजन और विश्राम की व्यवस्था रहेगी।

 

दोपहर 3 बजे यात्रा फिर शुरू होकर ग्राम दफ्तरी, कलीखेड़ा, टांड़ी कला जोड़ और हिरण खेड़ा होते हुए ग्राम कालीपीठ पहुंचेगी। यहां हनुमान मंदिर में आरती और पूजन किया जाएगा। रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था श्री बाल गोपाल विद्या मंदिर स्कूल, ग्राम कालीपीठ में रहेगी।

 

दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति और जनप्रतिनिधियों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सत्य, सद्भाव और सनातन स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

Kolar News 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.