Video

Advertisement


रीवा-इंदौर फ्लाइट के 300 दिन पूरे, 24,500 से ज्यादा यात्रियों ने भरी उड़ान, विंध्य-मालवा का हवाई संपर्क और मजबूत
up mukhyamantri rajendra shukla

भोपाल, 31 अक्टूबर 2026। रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए संचालित नियमित विमान सेवा ने 300 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 300 दिनों में लगभग 24,500 यात्रियों ने इस हवाई सेवा का लाभ लिया है और विंध्य से मालवा तक का सफर आसान बनाया है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह सेवा विंध्य और मालवा के बीच आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मजबूत हवाई कनेक्टिविटी से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा और समग्र विकास के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में अहम कदम है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र को तेज, सुगम और सुलभ हवाई सेवाओं से जोड़ा जाए।

Kolar News 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.