Advertisement
*मोहला-मानपुर, 23 अक्टूबर।* लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मोहला में निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस और PWD आवासीय परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बंसल ने 99.20 किमी लंबे राजनांदगांव-डोंगरगांव-चौकी-मोहला-मानपुर मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, इसका रखरखाव सतर्कता से किया जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता एन.के. जयंत और अधीक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार मौजूद रहीं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |