Advertisement
उज्जैन, 23 अक्टूबर।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का शुक्रवार को चौथा दिन है। तराना से शुरू हुई पदयात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमर्थन मिल रहा है।सुबह तराना के ITI कॉलेज, सिद्धपुर रोड से यात्रा शुरू हुई। दिग्विजय सिंह साधु-संतों और समर्थकों के साथ सिद्धपुर, निपानिया होते हुए आगे बढ़े। दोपहर विश्राम के बाद शंकरपुर जोड़ से यात्रा दोबारा शुरू हुई और कनार्दी, गुठलाई जोड़, देवाखेड़ा होते हुए जूनापानी जोड़ तक जाएगी।
यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की निष्पक्ष जांच, धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता, सनातन परंपरा के सम्मान और वोट चोरी रोकने के लिए EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है।
*महिला किसानों के बीच पहुंचीं अमृता राय*
यात्रा में दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय भी साथ चल रही हैं। शुक्रवार को वे खेतों में प्याज की बुवाई कर रही महिला किसानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने किसानों से खेती से जुड़ी परेशानियों पर बातचीत की और खुद भी बुवाई में हाथ बंटाया और पौधों में पानी डाला।
930 किमी लंबी यह पदयात्रा उज्जैन से शुरू होकर ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर होते हुए अयोध्या तक जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |