Video

Advertisement


भोपाल में प्राणघातक हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, बैरसिया बस स्टैंड से पकड़ाए - हथियार बरामद
police

 

*भोपाल, 23 अक्टूबर।* शाहजहानाबाद पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैरसिया बस स्टैंड से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू, लोहे की रॉड और डंडा बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान और डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

*घटना क्या थी*

18 अक्टूबर को हमीदिया अस्पताल से मिली PMLC पर आहत आलिन पिता सऊद (25) निवासी आदर्श अस्पताल के पास शाहजहानाबाद के साथी समीर की शिकायत पर थाना शाहजहानाबाद में अपराध क्रमांक 655/26 धारा 109(1), 296(B), 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।

*कैसे पकड़े गए*

एडिशनल DCP शालिनी दीक्षित और ACP शाहजहानाबाद अनिल वाजपेयी के निर्देशन में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने SI राजीव पुरोहित के नेतृत्व में टीम गठित की। मुखबिर और तकनीकी मदद से तीनों को बैरसिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. मोहम्मद उमर उर्फ ट्रैक्टर पिता अब्दुल वाहिद (28) निवासी नया कबाड़खाना, हनुमानगंज

2. जैद खान पिता मोहम्मद माजिद खान उर्फ पप्पू मियां (21) निवासी एक मीनार कांटा, नया कबाड़खाना, हनुमानगंज

3. दानिश कुरैशी पिता इकबाल कुरैशी (33) निवासी कांग्रेस नगर, टीलाजमालपुरा, हाल गुरुनानक कॉलोनी, हनुमानगंज

 

*आपराधिक रिकॉर्ड*

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद उमर पर ऐशबाग, टीलाजमालपुरा और हनुमानगंज थानों में आर्म्स एक्ट समेत 4 केस दर्ज हैं। वहीं दानिश कुरैशी पर टीलाजमालपुरा और हनुमानगंज में 3 केस दर्ज हैं।

कार्रवाई में SI राजीव पुरोहित, प्रआर गजराज सिंह, राकेश यादव, आरक्षक विजय, देवललन पांडे, मुकेश तिवारी और ऋषिकेश गुर्जर की भूमिका रही।

Kolar News 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.