Advertisement
भोपाल, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज में समरस वातावरण बनाने के लिए केवल रावण दहन तक सीमित न रहकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री बुधवार को उज्जैन के नागझिरी चौराहा पर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण दहन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसे आत्मसात करने से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक बादल चौहान और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |