Video

Advertisement


सेवानिवृत्त IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: CM डॉ. मोहन यादव ने SIT गठित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

*भोपाल, 21 अक्टूबर।* राजधानी में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रकरण की जांच भोपाल पुलिस कर रही है।

बुधवार शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की थी।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा कि 30 सितंबर को भोपाल में हुई इस घटना से पूरे प्रशासनिक समुदाय और समाज में गहरी चिंता है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संगठन के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, IAS वीएस चौधरी कोलसानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News 22 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.