Video

Advertisement


CM मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के पदक विजेताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


भोपाल, 22 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने पुरुषों की लॉन्ग जंप टी 44/टी 62/टी 64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सोलैराज धर्मराज और कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में स्वर्ण जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतरीन टीम वर्क, अटूट संकल्प और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है और भारत के अभियान में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स क्लास XD 7 में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल और शुभम वाधवा, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक S7 में कांस्य जीतने पर तेजस नंदकुमार, महिला बैडमिंटन SU5 में कांस्य जीतने पर मनीषा रामदास और महिलाओं की 400 मीटर T12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर तेजलबेन दामोर को भी बधाई दी।
डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और तिरंगे का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Kolar News 22 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.