Video

Advertisement


ग्वालियर हादसे में 16 लोगों की मौत प्रशासन की लापरवाही, सरकार 25-25 लाख मुआवजा दे - जीतू पटवारी ने एम्स पहुंचकर घायलों से की मुलाकात*
jeetu patwari

भोपाल।* ग्वालियर सड़क हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को भोपाल एम्स पहुंचकर उन्होंने घायल श्रद्धालुओं और उनके परिजनों से मुलाकात की और इलाज की जानकारी ली।

पटवारी ने कहा कि ग्वालियर हादसे में 16 लोगों की मौत बेहद दर्दनाक है और यह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। कई घायलों को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करना पड़ा। अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बरती जाती तो जानें बचाई जा सकती थीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हादसे हो रहे हैं - छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, बालाघाट हादसा, इंदौर में दूषित पानी से मौतें, सागर शराब कांड और बैतूल में खाटू श्याम जा रहे परिवार का हादसा। ये घटनाएं सरकार की संवेदनशीलता और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करती हैं।

पटवारी ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे। सरकार केवल राशि घोषित कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती, उसे निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना समय की जरूरत है। इस दौरान मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, सुखदेव पांसे, प्रवीण सक्सेना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Kolar News 22 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.