Video

Advertisement


जन विश्वास अभियान में सभी अफसर फील्ड में दिखें, मैं अचानक किसी भी जिले में पहुंचूंगा -CM
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जन विश्वास अभियान सरकार की प्राथमिकता है और इस दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन-समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। अब वे बिना सूचना दिए अचानक किसी भी जिले में पहुंचकर अभियान में शामिल होंगे।
बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आईजी की समीक्षा बैठक में CM ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में शिकायतें लंबित हैं, वहां के कलेक्टर विशेष प्रयास कर पेंडेंसी को कम करें।
CM हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा लंबित शिकायतों वाले विभागों - राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य, और PHE विभाग के अफसरों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि कुछ कलेक्टर अभियान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, यह आपत्तिजनक है और तुरंत प्रदर्शन सुधारें।
स्वामित्व योजना में 1.60 लाख रजिस्ट्री
स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना में 49.48 लाख प्लॉट्स की निशुल्क रजिस्ट्री के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1 लाख 60 हजार 230 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। CM ने टॉप 3 तहसीलदार - राजेश तिवारी (रीवा), संजय मसराम (छिंदवाड़ा), रणजीत कुशवाह (शिवपुरी) और टॉप 3 पटवारी - जितेंद्र शुक्ला (केवलारी, सिवनी), वीरेंद्र सिंह नरवरिया (मुंगावली, अशोकनगर), रूप सिंह यादव (डबरा, ग्वालियर) को बधाई दी। वहीं शून्य प्रगति वाले हलकों पर रीवा, शहडोल, धार कलेक्टर को फटकार लगाई।
12 जिलों में कम बारिश, विशेष कार्ययोजना
प्रदेश में सामान्य 949 MM के मुकाबले इस साल 908.4 MM बारिश हुई है। 34 जिलों में सामान्य बारिश हुई, जबकि 12 जिलों - आलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, पांढुर्णा, शाजापुर, छिंदवाड़ा में 19% से कम बारिश हुई है। CM ने इन जिलों में खेती, पेयजल और सिंचाई के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा।
- मौसमी बीमारियों के लिए 15 अक्टूबर से सभी जिला अस्पतालों में चेस्ट क्लीनिक शुरू, रोकथाम के विशेष उपाय करें।
- बारिश से खराब सड़कों की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करें, नगरीय निकायों के अधूरे काम भी तेज करें।
- 1 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड में MP स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा, बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति होगी और कृषि प्रदर्शनी लगेगी।
- गोवर्धन पूजा पर 208 वृंदावन ग्रामों में सर्वश्रेष्ठ पशुपालकों को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार - प्रथम को 1 लाख, द्वितीय को 50 हजार, तृतीय को 25 हजार, कुल 624 पुरस्कार दिए जाएंगे।

Kolar News 22 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.