Video

Advertisement


चंदा चोरों को जेल भेजो, EVM हटाओ - बैलेट पेपर से चुनाव कराओ -दिग्विजय सिंह
digvijay Singh


उज्जैन।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज दूसरा दिन है। विजयादशमी पर उज्जैन से शुरू हुई यह यात्रा अब देवास जिले के सिंदुरिया गांव की ओर बढ़ रही है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी से पदयात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों समर्थक और साधु-संत दिग्विजय सिंह के साथ पैदल चल रहे हैं।
यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने चंदा चोरी और वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा - "चंदा चोरों को पकड़ो, जेल भेजो, बचाओ मत। वोट चोरी बंद करो। EVM हमें नहीं चाहिए, हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए।"
यात्रा में उनकी पत्नी अमृता राय भी साथ हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही परम सत्य है और यही हमारा गौरव और स्वाभिमान है। शिव एक दर्शन का प्रतीक हैं तो राम हमारे आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। इस यात्रा का उद्देश्य शिव के दर्शन को राम के आदर्शों से जोड़ना है। समाज की आस्था से जुड़ी संस्थाओं के साथ धोखा नहीं होना चाहिए।
*930 KM की यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक -*
यह पदयात्रा करीब 930 किलोमीटर लंबी है। उज्जैन से शुरू होकर ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर होते हुए अयोध्या में राम मंदिर तक जाएगी। पहले दिन उज्जैन में वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के साथ शुभारंभ हुआ था, जिसमें देशभर से आए सैकड़ों साधु-संत शामिल हुए।
यात्रा के मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर दान और चढ़ावे में पारदर्शिता, मंदिरों की संपत्ति और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और मताधिकार की रक्षा को लेकर जनजागरण है। यात्रा को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती सहित कई संतों का समर्थन मिला है।

Kolar News 21 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.