Advertisement
भोपाल। राजधानी के शाहजहांबाद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। नूरमहल स्थित लाल मस्जिद रोड पर एक आवारा कुत्ता घर के अंदर घुस गया और 8 साल के इब्राहिम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर चार जगह गहरे जख्म कर दिए। गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा है। एक बार सर्जरी हो चुकी है, लेकिन घाव अभी भी नहीं भरे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दूसरी सर्जरी भी करनी पड़ सकती है।
50 कुत्तों का झुंड, 5 दिन में 15 पर हमला
स्थानीय लोगों के मुताबिक लाल मस्जिद रोड इलाके में 50 से ज्यादा आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है। पिछले पांच दिनों में ये कुत्ते 15 से ज्यादा लोगों को काट चुके हैं।
मोहम्मद शोएब ने बताया कि हालात इतने खराब हैं कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सुबह मस्जिद जाने वाले लोगों पर भी हमले का डर बना रहता है। घायल बच्चे के चाचा फैजान ने कहा कि परिवार बुरी तरह टूट गया है, समय पर अस्पताल ले जाने के बाद भी जख्म ठीक नहीं हो रहे।रहवासी सदफ कुरैशी का कहना है कि विधायक, पार्षद और नगर निगम में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो कुत्तों को पकड़ा जा रहा है और न ही नसबंदी हो रही है।
पशु चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों के दौरान तेज डीजे और पटाखों की आवाज से कुत्ते डर जाते हैं। खासकर अपने पिल्लों के साथ रहने वाली कुतिया ज्यादा आक्रामक हो जाती हैं और राहगीरों पर हमला कर देती हैं। इसी वजह से भोपाल में अचानक मामले बढ़े हैं।शहर में करीब सवा लाख आवारा कुत्ते हैं। नगर निगम ने इस साल नसबंदी के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट रखा है, इसके बावजूद रोजाना 120 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने से अस्पताल पहुंच रहे हैं।
शाहजहांबाद, कोलार, गौतम नगर, अयोध्या बायपास, करोंद और बाग सेवनिया सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं। 85 वार्ड वाले शहर में कम से कम 9 एबीसी सेंटर होने चाहिए, लेकिन सिर्फ तीन ही चल रहे हैं ।नगरीय प्रशासन विभाग के पशु
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |