Video

Advertisement


भोपाल नगर निगम और नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले
प्रशासन


भोपाल । मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने भोपाल नगर निगम और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय वल्लभ भवन से 21 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
पहला आदेश - तीन अधिकारियों का स्थानांतरण
जारी आदेश में तीन अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया गया है।
1. अक्षय कुमार टेम्रवाल (2018 बैच) -* अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल से हटाकर अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल बनाया गया है।
2. अभिषेक सराफ (2020 बैच) -* अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
3. सुमित कुमार पाण्डेय (2021 बैच) -* अपर कलेक्टर जिला भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल तथा अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें भी उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।
यह आदेश मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
दूसरा आदेश - आशुतोष गोस्वामी को मिली दोहरी जिम्मेदारी -
दूसरे आदेश के तहत राज्य शासन ने आशुतोष गोस्वामी (2017 बैच), अवर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय का तबादला कर दिया है।
उन्हें तत्काल प्रभाव से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल तथा मुख्य महाप्रबंधक भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) भोपाल के पद पर अतिरिक्त प्रभार के साथ पदस्थ किया गया है।यह आदेश अवर सचिव कार्मिक वंदना राजपूत द्वारा जारी किया गया है।
*भोपाल के शहरी विकास को मिलेगी गति -*
प्रशासनिक जानकारों के अनुसार भोपाल नगर निगम में लंबे समय से अपर आयुक्तों के पद खाली चल रहे थे और स्मार्ट सिटी व BCLL जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में नेतृत्व की जरूरत थी। इस फेरबदल से नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और सिटी बस सेवा में तेजी आने की उम्मीद है।

Kolar News 21 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.