Advertisement
भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी पर भोपाल में अपने निवास पर शस्त्र पूजन किया। उन्होंने देशवासियों को पर्व की बधाई दी।
चौहान ने कहा कि देश भर में रावण दहन हो रहा है, लेकिन सवाल है कि हर साल पुतला जलाने के बाद भी बुराइयां क्यों बची हैं। जब मासूम बेटियों के साथ दुराचार होता है तो लगता है रावण आज भी जीवित है।
उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए बड़ा रावण बन गया है। यह व्यक्ति, परिवार और देश तीनों को बर्बाद कर रहा है। इसे खत्म किए बिना युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य नहीं दे सकते।चौहान ने लोगों से अपील की कि बाहर के रावण के साथ भीतर की बुराइयों को भी जलाएं। महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ एकजुट हों, तभी विजयादशमी का असली संदेश पूरा होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |