Advertisement
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय पैरा एथलीट सुश्री दीप्ति जीवन को महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पैरा एथलीट सुश्री दीप्ति ने 56.36 सेकंड का समय लेकर अपना खिताब बरकरार रखते हुए एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सुश्री दीप्ति ने अपनी निरंतरता, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |