Advertisement
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय ने पूर्वोत्तर में सीमा पार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने मिजोरम में 43.2 लाख विदेशी सिगरेट जब्त की हैं जिनकी कीमत 8.64 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट आइजोल ले जाए जाने की खुफिया सूचना मिली थी। इस पर आइजोल क्षेत्रीय इकाई ने चंफाई आइजोल रोड पर निगरानी रखी। वाहन को तुइरियल गांव में रोका गया। जांच में ट्रक से 432 डिब्बे मिले जिनमें पैट्रॉन ब्रांड की 43 लाख 20 हजार सिगरेट थीं। पैकेटों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 110 के तहत सिगरेट और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि सिगरेट म्यांमार से जोखावथर इलाके के रास्ते मिजोरम में लाई गई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |