Video

Advertisement


पटाखे मुक्त दिवाली का आह्वान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने 20 अक्टूबर से शुरू किया राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान
दिवाली


नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के प्रोग्राम सेंटर ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया है। अभियान में नागरिकों से पटाखे न जलाकर मिशन लाइफ के अनुरूप स्वच्छ और हरित दिवाली मनाने की अपील की गई है।
अभियान स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और स्थानीय समुदायों तक पहुंचेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत आने वाले 130 शहरों पर विशेष फोकस रहेगा।
क्या करना है
नागरिकों को ग्रीन दिवाली का संकल्प लेने के लिए कहा गया है। इसमें पटाखे न जलाना, परिवार और पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करना, दीये और कम बिजली खपत वाली लाइटों का उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना, कचरा अलग-अलग छांटना और स्थानीय उत्पादों को अपनाना शामिल है।
शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक समूहों से असेंबली, कक्षाओं, रैलियों और बैठकों के दौरान संकल्प अभियान चलाने को कहा गया है।
नागरिक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के कार्बन फुटप्रिंट सर्वेक्षण में भी भाग ले सकते हैं ताकि रोजमर्रा की आदतों का पर्यावरण पर असर समझ सकें।
भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज, ईआईएसीपी केंद्र और सामुदायिक समूह अपनी गतिविधियों का विवरण ऑनलाइन फॉर्म पर साझा कर सकते हैं। इसमें संस्थान का नाम, स्थान, गतिविधि का विवरण, प्रतिभागियों की संख्या, जियो टैग फोटो और संक्षिप्त रिपोर्ट देनी होगी। चयनित प्रविष्टियां ईआईएसीपी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित की जाएंगी।

Kolar News 20 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.