Video

Advertisement


दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को हिंगलाज सेना का समर्थन, अध्यक्ष ने सफलता की कामना की
digvijay Singh


उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से विजयादशमी पर उज्जैन से अयोध्या तक शुरू हो रही 930 किलोमीटर लंबी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को राष्ट्रीय हिंगलाज सेना ने समर्थन दिया है।
हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि शास्त्री ने दिग्विजय सिंह को पत्र भेजकर यात्रा के संकल्प की सराहना की और सफलता की कामना की।
पत्र में शास्त्री ने कहा कि धर्मगुरुओं और संतों के आशीर्वाद से आयोजित यह पदयात्रा सनातन संस्कृति के मूल स्तंभों सत्य, करुणा, न्याय और सामाजिक समरसता को जागृत करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा ने देवस्थानों की शुचिता और धार्मिक मर्यादाओं की पुनर्स्थापना का संदेश दिया था, उसी तरह यह यात्रा भी पवित्र और प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
शास्त्री ने दिग्विजय सिंह सहित सभी सहयात्रियों के स्वास्थ्य और निर्विघ्न यात्रा के लिए मां हिंगलाज भवानी से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हिंगलाज सेना के प्रतिनिधि समय-समय पर यात्रा में शामिल रहेंगे।

Kolar News 20 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.