Video

Advertisement


देश में लखनऊ की हवा सबसे साफ
लखनऊ

भोपाल। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 का परिणाम जारी किया गया है ।स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के परिणामों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 198 अंकों के साथ देश में पहले स्थान पर रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 'स्वच्छ वायु दिवस 2026' के अवसर पर ये नतीजे घोषित किए गए है। सर्वे के टॉप 4 में MP के 3 शहर ने जगह बनाई है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में लखनऊ नं 1 पर रहा। वहीं इंदौर दूसरे, जबलपुर तीसरे नंबर पर रहा। भोपाल को सर्वे में चौथा स्थान हासिल हुआ है। यानी बड़े शहरों में स्वच्छ हवा की रेस में भोपाल फिर पिछड़ गया। MP में इंदौर-जबलपुर से पीछे भोपाल की रेटिंग आई है। हालांकि भोपाल की हवा में सुधार हुआ है। इंदौर ने कचरे से बायो-CNG बनाई है। जबलपुर ने कचरे से बिजली बनाई।
रायपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 189 के साथ छठा स्थान हासिल किया। रायपुर ने सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि वार्ड स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Kolar News 8 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.