Video

Advertisement


अलवर में CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, वन राज्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी
CM Bhajanlal Sharma

 

अलवर नगर निगम चुनाव में भाजपा के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को शहर में रोड शो किया। हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से निकले। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नजर आए और पार्टी ने नगर निगम के सभी वार्डों में जीत का दावा किया।

रोड शो के दौरान वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उस समय वे मुख्यमंत्री के साथ खुली जीप में सवार थे। असहज महसूस होने पर उन्होंने जीप में ही नीचे बैठकर कुछ देर आराम किया। वहीं, रोड शो के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक भाजपा कार्यकर्ता का करीब सवा लाख रुपए कीमत का मोबाइल फोन गायब हो गया। मोबाइल नहीं मिलने से कार्यकर्ता परेशान नजर आया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि रोड शो का कार्यक्रम निर्धारित तरीके से आगे बढ़ता रहा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और युवाओं के लिए रोजगार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर विकल्प मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ किसान, मजदूर और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

 

Kolar News 7 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.