Video

Advertisement


सड़क के गड्ढों पर मंत्री लखन पटेल का बयान, जीतू पटवारी ने घेरा
 Minister Lakhan Patel

 

दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में सड़क के गड्ढों को लेकर आनंद विभाग मंत्री और पथरिया विधायक लखन पटेल का बयान चर्चा में है। कार्यक्रम के दौरान जब उनसे सड़कों की खराब हालत और गड्ढों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बुंदेली अंदाज में कहा कि अपने दद्दा से पूछो, उन्होंने पहले सड़क देखी भी थी या नहीं। मंत्री का कहना था कि पहले इलाके में सड़कें ही नहीं थीं, जबकि अब लोग सड़कों पर गड्ढों की शिकायत कर रहे हैं। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

मंत्री लखन पटेल ने अपने बयान में कहा कि पहले सड़कें नहीं होने के कारण आज की सड़कों में दिखाई देने वाले गड्ढों को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को अब गड्ढे नजर आ रहे हैं, उन्होंने पहले की सड़क व्यवस्था देखी ही नहीं है। जिले में सड़क की बदहाली को लेकर पहले भी ग्रामीणों और छात्रों की ओर से विरोध की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में मंत्री के बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के आनंद विभाग के मंत्री भी आनंद में हैं और युवाओं को सड़क की जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। पटवारी के इस बयान के बाद सड़क की स्थिति और मंत्री के बयान को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। इससे पहले भी लखन पटेल सड़कों से जुड़े अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

 

Kolar News 3 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.