Video

Advertisement


राखी से पहले चीनी के दाम में राहत रिटेल और थोक बाजार में कीमतें घटीं
 Relief on sugar prices ahead of Rakhi; rates have dropped in both retail and wholesale markets.

  

रक्षाबंधन से पहले चीनी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। बुधवार को देश के कई प्रमुख शहरों में चीनी के रिटेल भाव में गिरावट दर्ज की गई। अलग-अलग बाजारों में कीमत 1 से 2 रुपए प्रति किलो तक कम हुई है। खास बात यह है कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बावजूद चीनी के दाम में नरमी आई है। हालांकि कुछ क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बढ़ती मांग के बीच एक ग्राहक के लिए चीनी खरीदने की मात्रा सीमित कर दी है।

रिटेल बाजार में दिल्ली और कानपुर में चीनी का भाव 63 रुपए से घटकर 62 रुपए प्रति किलो हो गया। रायपुर और मुंबई में कीमत 62 से कम होकर 61 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। रांची, कोलकाता और हैदराबाद में भी चीनी 63 रुपए से घटकर 62 रुपए प्रति किलो बिक रही है। गुवाहाटी में भाव 64 से घटकर 63 रुपए किलो और चेन्नई में 67 से कम होकर 65 रुपए प्रति किलो हो गया। इस तरह ज्यादातर बड़े शहरों में ग्राहकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि कीमतों में बड़ी गिरावट अभी देखने को नहीं मिली है।

थोक बाजार में भी कई शहरों में चीनी के भाव टूटे हैं। रायपुर और मुंबई में कीमत 100 रुपए घटकर 5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। रांची और हैदराबाद में 200 रुपए की गिरावट के बाद भाव 6100 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। कोलकाता में 100 रुपए की कमी के साथ कीमत 6000 रुपए, जबकि गुवाहाटी में 6050 रुपए प्रति क्विंटल रही। चेन्नई में भी थोक भाव 100 रुपए घटकर 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। वहीं दिल्ली और कानपुर में थोक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और भाव क्रमशः 6000 और 6050 रुपए प्रति क्विंटल पर बने रहे। त्योहारी मांग के बीच अब बाजार की नजर आगे चीनी की कीमतों पर है।

Kolar News 27 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.